Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या तलाक होने के कगार पर थे पति पत्नी, अब 15 दिनों तक...

तलाक होने के कगार पर थे पति पत्नी, अब 15 दिनों तक एक साथ रहकर दूर करेंगे मतभेद

0

◆ 2020 में हुई थी दोनो की शादी, केवल तीन महीने ही रहे थे एक साथ


◆ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल के बाद दोनो साथ रहने को हुए राजी


अयोध्या। 2020 में शादी हुई। तीन महीने एक साथ रहे। आपस में झगड़ा हुआ तो पति पत्नी एक दूसरे से दूर हो गये। मामला न्यायालय पहुंचा। परन्तु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इन दोनो के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने का प्रयास किया। अब पति पत्नी 15 दिनों तक एक साथ रहकर आपसी मतभेद दूर करेंगे। बलरामपुर के रहने वाले प्रदीप गुप्ता की शादी कोतवाली नगर की रहने वाली रीना के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद दोनो के बीच विवाद प्रारम्भ हो गया।

जिसके बाद दोनो अलग अलग हो गये। इन दोनो के बीच कई बार मध्यस्थता हुई। परन्तु बात नही बन पाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर दोनो एक दूसरे को माला पहनाकर फिर से नया जीवन शुरु करने का प्रयास किया। प्रदीप गुप्ता ने कहा कि हम बहुत खुश है। कि हमारा फिर से सम्बंध स्थापित होने जा रहा है। पूरा प्रयास करुंगा कि फिर से लड़ाई झगड़ा न हो। वही रीना ने कहा कि अगर वह अच्छे से रखेंगे तो खुश रहूंगी।

एडवोकेट श्वेताराज सिंह ने बताया कि इन दोनो का मामला पारिवारिक न्यायालय में चल रहा था। 2020 में दोनो की शादी हुई थी। परन्तु मुश्किल से तीन महीने ही दोनो एक साथ रहे थे। जिसके बाद अलग हो गये। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा की पहल पर दोने अब 15 दिनों तक एक साथ रहने के लिए राजी हुए है। 15 दिनों तक साथ साथ रहते हुए यह अपने मतभेद दूर करने की कोशिश करेंगे। लड़का वर्तमान में दिल्ली में रहता है। वह अपनी पत्नी को वहां साथ ले जायेगा। दिल्ली का स्थानीय थाना दोनो की निगरानी करेगा। वह दो दिन में एक बार फोन करके उनका हाल चाल लेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version