Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर आयोजित हुआ आभार समारोह

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर आयोजित हुआ आभार समारोह

0

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर सांसद लल्लू सिंह ने मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कूर्परी ठाकुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। 1942 के भारत छोड़ों आंदोलन में वे जेल भी गए थे। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे जातीय भेदभाव को दूर करने के लिए वे आजीवन प्रयासरत रहे।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सबके लिए भी है, जो पिछड़ों और शोषितों के उत्थान के लिए सामाजिक और राजनीतिक रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर उस व्यक्ति का सम्मान किया है, जो समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए कार्य करते हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर, जिन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्गों की आवाज उठाई, उन्हें भारत रत्न से अलंकृत किया गया, जिसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद।

कार्यक्रम में सैलून एसोशिएसन के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा, डा जेपी सेन, राम मूरत शर्मा, डॉ शकील, तुफैल सलमानी सहित सैकड़ो संख्या में लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version