अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत चार सड़को का शिलान्यास किया। विधानसभा मिल्कीपुर के अमानीगंज के भटपुरा गोपालपुर में 5.62 लाख की लागत से 107 मी. रबड़ मोल्ड तथा पैडोकिया गांव में रमेश के घर से बंसीलाल के घर तक 9.98 लाख की लागत से 100 मी., मिल्कीपुर के धनैचा पूरे पासी में 11.21 लाख की लागत से 250 मी. इंटरलाकिंग, तथा बसवां पूरे बनयी तिवारी में 11.61 लाख की लागत से 235 मी. की इंटरलाकिंग सड़कों का शिलान्यास किया है।
