Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या निषाद राज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, 11 कन्याओं का हुआ सामूहिक...

निषाद राज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, 11 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

0

अयोध्या। भगवान राम के प्रिय मित्र निषाद राज की जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेतिया स्थित मुन्ना पहलवान के आवास से प्रारंभ हुई यात्रा गुदड़ी बाजार, चौक, रिकाबगंज होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भदोही विनोद कुमार विंद, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बजभूषण शरण सिंह, जयप्रकाश निषाद पूर्व सांसद रहे। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू व पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने यात्रा में शामिल होकर लोगों को बधाई दी।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान राम और निषाद राज की अटूट मित्रता का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। समापन अवसर पर 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

इस अवसर पर आयोजक श्यामलाल निषाद ने कहा कि निषाद राज की जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और निषाद राज की मित्रता हमें समानता, सहयोग और समर्पण की प्रेरणा देती है। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम में निषाद समाज के संरक्षक डा नानक सरन, अध्यक्ष् अरूण कुमार निषाद एडवोकेट, आशा राम निषाद, मोतीराम निषाद, दुर्गेश निषाद, गंगाराम निषाद, मनीराम निषाद, कुश निषाद, पतिराम निषाद, मुकेश निषाद सहित बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version