Thursday, April 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनवमी पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने...

रामनवमी पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया शुभारंभ



अयोध्या। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर नाका मनकामेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी के प्रतिरूपों की आरती उतारकर किया।



इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “रामनवमी का पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों—मर्यादा, सत्य और कर्तव्य—का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है। अयोध्या से निकलने वाली यह शोभायात्रा समाज में भक्ति, आस्था और आपसी सद्भाव का संदेश फैलाती है।”

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शम्भूनाथ जायसवाल के संयोजन में आयोजित इस शोभायात्रा में आगे चल रहे डीजे पर बज रहे राम भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

वाराणसी से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान शिव की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। शोभायात्रा में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।

इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, रीना द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, करणी सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी सिंह, संजय सिंह, राजन सिंह, उमेश लखमानी, ललित सिंह, कुलभूषण द्विवेदी, राजकुमार सोनकर, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments