अयोध्या। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर नाका मनकामेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी के प्रतिरूपों की आरती उतारकर किया।
