Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में लगी आग, लाखों का माल जला

इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में लगी आग, लाखों का माल जला

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली के अर्न्तगत शेरपुरपारा बाजार स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में भयंकर आग लग गई। जिसमें दर्जन भर गाड़िया,  बैट्री व 1 मोटर साइकिल जल गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।



शिव अनन्या मोटर्स शोरूम के संचालक बुद्धराम ने बताया कि वह सुबह जब बाजार टहलने गया था तब सब कुछ सामान्य था। वहां से लौटने पर चार्जिगं बोर्ड के पास प्लास्टिक जलने की बदबू आ रही है। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक आग लग गई। हल्ला गोहार के बाद आस पास के लोग आ गये। फायर बिग्रेड को फोन किया गया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग के कारण शोरूम खड़ी कई बैट्री स्कूटी व एक बाइक आग से जल कर नष्ट होगई। आग से लगभग 15 लाख का नुक्सान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments