Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाबा राम रगड़ेदास जी महाराज की 25 वीं पुण्यतिथि पर हुआ भण्डारे...

बाबा राम रगड़ेदास जी महाराज की 25 वीं पुण्यतिथि पर हुआ भण्डारे का आयोजन


◆ अयोध्या के साधू संतों ने दी श्रद्धांजलि


अयोध्या। अयोध्या परिक्रमा मार्ग के प्रहलाद घाट स्थित श्री श्री 108 श्री बाबा राम रगड़ेदास जी महाराज की 25 वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। जिसमें मंदिर के महंत सीताराम दास जी महाराज व मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास औऱ अयोध्या के प्रमुख संत-महंतो ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान भंडारे का भव्य आयोजन किया। जिसमें सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। वही मंदिर के यजमान काली सहाय श्रीवास्तव ने बताया कि आज श्री श्री 108 श्री बाबा राम रगड़ेदास जी महाराज पुण्यतिथि मनाई जा रही है और भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अयोध्या के साधु संत शामिल हुए। पुण्यतिथि के अवसर पर श्री दशरथ दास जी महाराज मंदिर पुजारी श्री अखिलेश दास, तुलसीदास, काली सहाय श्रीवास्तव, देव पाठक जी आदि भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments