Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व ब्लाक प्रमुख आजाद समाज पार्टी में शामिल, नगर पंचायत कुमारगंज अध्यक्ष...

पूर्व ब्लाक प्रमुख आजाद समाज पार्टी में शामिल, नगर पंचायत कुमारगंज अध्यक्ष के होंगे प्रत्याशी

मिल्कीपुर, अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मंगलवार को आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए।आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेश कुमार पिंटू ने पूर्व प्रमुख को पार्टी का झंडा सौंपते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव कुमारगंज नगर पंचायत सीट के अध्यक्ष पद पर आजाद समाज पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार होंगे। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष राहुल भारती,जिला प्रभारी दूधनाथ यादव, मोनू चौधरी, कृष्णा चौधरी ,मिल्कीपुर विस अध्यक्ष अजय यादव, मुलायम सिंह यादव, मुकेश कुमार गौतम, अमित कुमार, राहुल उर्फ गुड्डू, उमेश सम्राट समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments