Thursday, October 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपावली से पहले 450 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

दीपावली से पहले 450 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार


बरियावन बाजार में किराये की दुकान पर किया गया था भंडारण, बिना लाइसेंस हो रही थी बिक्री


अंबेडकर नगर। दीपावली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बरियावन बाजार से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 17 बोरियों और कार्टूनों में रखे करीब 450 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को उपनिरीक्षक चंद्रकांत सिंह पुलिस टीम के साथ बरियावन बाजार चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरियावन बाजार निवासी सूरज पुत्र उमेश चंद्र ठाकुर डिम्पल सिंह की मार्केट में स्थित अपनी किराये की दुकान में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण कर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से विभिन्न प्रकार के करीब 450 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments