Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डबल इंजन सरकार में हर नागरिक सुरक्षित, सिंचाई के लिए मिल रहा...

डबल इंजन सरकार में हर नागरिक सुरक्षित, सिंचाई के लिए मिल रहा भरपूर पानी – स्वतंत्र देव सिंह

0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बाढ़ की स्थिति, सिंचाई परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश में लगभग 348 सिंचाई परियोजनाएं संचालित हैं, जिनमें से 250 पूरी हो चुकी हैंलखीमपुर खीरी की नहरों से 25 जिलों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा रहा है, वहीं सरकारी नलकूपों से भी किसानों को राहत दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बारिश से खेतों में और अधिक लाभ मिलेगा।

चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ घंटों के लिए बाढ़ आई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। सरकार सतर्क है और किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।

इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा अब एक वंशवादी पार्टी बनकर रह गई है। “अखिलेश यादव मस्जिदों में रोज बैठक करते हैं और सत्ता में आने पर सड़कों पर उधम मचाते हैं। सपा शासन में जब दंगे होते थे, तो 7–8 हिंदुओं की जान जाती थी। दंगाइयों की गिरफ्तारी रोकने के लिए आजम खान अफसरों को फोन करते थे।”

उन्होंने कहा, “आज योगी आदित्यनाथ की सरकार में सबका साथ, सबका विकास हो रहा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर नागरिक सुरक्षित है — चाहे हिंदू हो या मुसलमान।”

उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों और आमजन के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version