अयोध्या। पुलिस विभाग में भर्ती हुए 200 नए पुरुष रिक्रूट्स को अयोध्या में पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह प्रशिक्षण पुलिसलाइनस्थितरिक्रूट्सट्रेनिंगसेंटर में दिया जा रहा है। ट्रेनिंग कुल 9 महीनेतकचलेगी। ट्रेनिंग के दौरान रिक्रूट्स को रिक्रूट्स को शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, आपराधिक प्रक्रिया, मानवाधिकार, फील्ड मैनेजमेंट, अनुशासन एवं सेवा भावना सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस लाइन परिसर स्थित बैरकों में इन रिक्रूट्स के लिए आवासकीव्यवस्था की गई है, मेसकेमाध्यमसेभोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीं गुरुवार को वरिष्ठपुलिसअधीक्षकडॉ. गौरवग्रोवर एवं पुलिसअधीक्षकग्रामीणबलवंतचौधरी ने ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे जवानों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें कर्तव्य के प्रति निष्ठावान एवं अनुशासित रहने की प्रेरणा दी।
आरआईलाइनसंदीपकुमारराय ने बताया कि वर्तमान में अयोध्या में केवल पुरुष रिक्रूट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूट्स की रहने तथा भोजन की व्यवस्था की गई है।