◆ दर्जनों स्थानों पर कई संगठनों द्वारा जलूस का किया गया स्वागत
◆ संत-महंत सहित सहयोगी पार्टी के कार्यकर्ता रहे मौजूद
अयोध्या। प्रचंड गर्मी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह भारी पड़ा। रामकथा पार्क से निकलकर प्रेस क्लब तक पहुंचने वाले नामांकन जलूस के दौरान बढ़ा हुआ तापमान व तीव्र गति से चलती लू बेअसर दिखी। जयघोष करते भाजपा के कार्यकर्ता जलूस के आगे पैदल चल रहे थे। इसके बाद मोटरसाईकिल का काफिला व भाजपा के दो रथ चल रहे थे। एक रथ पर महंत कमलनयन दास, महंत मिथिलेश नंदनी शरण, आचार्य चित्रांशु, महंत मैथिली शरण, महंत वैदेही बल्लभ शरण दास, महंत परशुराम दास, जगदीश दास, मनीष दास, लोक सभा प्रभारी बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, दूसरे रथ पर पूर्व सांसद विनय कटियार, सांसद लल्लू सिंह, मंत्री दया शंकर सिंह, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, एमएलसी हरिओम पाण्डेय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, डा अमित सिंह चौहान, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू व गोरखनाथ बाबा सवार थे।
