◆ सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा व सपा-कांग्रेस शासन के अंतर को समझाया
◆ सपा व कांग्रेस के संस्करण को बताया खतरनाक, बताई सरकार की उपलब्धियां
अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के अमानीगंज बाजार स्थित बीबीएस मेमोरियल हास्पिटल के पीछे मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन सपा व कांग्रेस सरकारों के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया। उन्होंने अपने सम्बोधन की शुरुआत में कहा कि वर्तमान का यह चुनाव चौथा चरण आते-आते पूरे देश के अंदर रामभक्तों व रामद्रोहियों में बंट गया है। रामद्रोही वह है जो आतंकी हमला करने वालों के मुकदमें वापस लेते है। राममंदिर को कहते है बेकार बना है। कल्याण सिंह की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करने नहीं जाते। लेकिन माफिया के मरने पर मातम मनाने जाते है। जो देश में नक्सलवाद व आतंकवाद की जड़ है। विकास के कार्यो पर जगह-जगह बैरियर लगाने काम करते है।
