अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत महानगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 13 अप्रैल तक जारी रहेगा। महानगर क्षेत्र में इसके लिए 45 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में सात कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। ये टीमें नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य करेंगी।
