Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्थापना दिवस सप्ताह में 13 अप्रैल तक चलेंगा स्वच्छता अभियान

स्थापना दिवस सप्ताह में 13 अप्रैल तक चलेंगा स्वच्छता अभियान


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत महानगर क्षेत्र  में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 13 अप्रैल तक जारी रहेगा। महानगर क्षेत्र में इसके लिए 45 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में सात कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। ये टीमें नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य करेंगी।



मंगलवार को इस अभियान की शुरुआत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने नगर निगम क्षेत्र के श्री राम कुंड धर्मपुर से की। इस अवसर पर सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का संयोजन पार्षद संजय कोरी ने किया।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सफाई मित्रों को समाज का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उनके कार्य को सम्मान देने की बात कही।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्थापना दिवस सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए पार्टी कार्यकर्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही लोगों में जागरूकता भी बढ़ाएगा।

मौके पर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, दिव्य प्रकाश तिवारी, मुकेश तिवारी, अजय गौड, शिवम‌ शुक्ला, सूरज सोनकर, धमेन्द्र तिवारी, ओमिश अग्रहरि, रामजस पासी, अश्वनी गुप्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments