Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

0

◆ बाढ़ को लेकर जिले व तहसील स्तर पर बनी है बाढ़ चौकियां


◆ स्वास्थ्य व पशु चिकित्सा विभाग ने गठित की हैं राहत टीमें


अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जनपद में सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया। राहत एवम् बचाव कार्य हेतु तैयारियों का जायजा लिया। सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा तहसील रुदौली के संभावित बाढ़ प्रभावित ग्राम मंहगू का पुरवा का भ्रमण भौतिक निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर तहसील द्वारा बताया गया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था कर ली गई है जिससे आवश्यकता पड़ने पर बाढ़ प्रभावितों को सुगमता से सुरक्षित स्थल पर बनाई गई बाढ़ शरणालय में भेजा जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने आशा से जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों में क्लोरीन की गोली व ओआरएस आदि के उपलब्धता की जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक को ग्रामीणों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं का सुगमता से पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत महोली में स्थापित किए गए बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया गया। वहां पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई सीएचसी अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि बाढ़ शरणालय पर आवश्यकता अनुसार चिकित्सा टीम तैनात कर दी गई है। यहां प्रयाप्त मात्रा में सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। आवश्यकतानुसार लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत महोली उपरहार में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जन सामान्य स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने हेतु संचालित शिरोपरि जलाशय संयंत्र का निरीक्षण किया तथा उपस्थित ऑपरेटर को नियमित ग्रामीणों को जल आपूर्ति सुनिश्चित रखने के साथ ही परिसर में वृक्षों को भी आरोपित करने के निर्देश दिए।

            जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में घाघरा (सरयू) नदी पर दो तटबन्ध स्थित हैं- प्रथम रौनाही तटबन्ध यह तटबंध घाघरा नदी के दायें तट पर स्थित है। जिसकी लम्बाई 14.550 कि0मी0 है। द्वितीय- अयोध्या बिल्वहरिघाट तटबन्ध 13.140 कि0मी0 है। उपरोक्त के अतिरिक्त तमसा नदी (मड़हा) के बायें तट पर गोशाईंगंज शहर सुरक्षा तटबंध है, जिसकी लम्बाई 05. 340 कि०मी० है। उपरोक्त तटबंध सुरक्षित हैं। वर्तमान में कोई गांव बाढ़ से प्रभावित नही है।

          उक्त सभी तटबंधो, ग्रामों व क्षेत्रों में राजस्व विभाग व अन्य विभागों द्वारा सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतत् निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ के निगरानी हेतु जनपद स्तर पर व तहसील स्तर कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका 24×7 संचालन किया जा रहा है। जनपद अयोध्या में बाढ़ के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में आवश्कतानुसार तहसील सदर में 06, तहसील सोहावल में 01 एवं तहसील रूदौली में 03, कुल 10 बाढ़ केन्द्र/राहत शिविर स्थापित किये गये हैं। उक्त चैकियों में राजस्व, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी 15 जून से ही लगा दी गयी है। चिकित्सा विभाग द्वारा बचाव एवं राहत हेतु 37 टीमों तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 21 टीमों का गठन किया गया है।

      इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुदौली प्रवीण यादव, तहसीलदार रुदौली, प्रभारी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version