Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या घर के बाहर खाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में झड़प –...

घर के बाहर खाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में झड़प – नौ घायल

0

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया मोहल्ले में घर के सामने खाना खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक टकराव में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हाथापाई हुई। घटना में कुल नौ लोग चोटिल हुए, जिनमें एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के तीन लोग शामिल हैं।

झड़प के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है, जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

केंट थाना प्रभारी संदीप सिंह के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत मामूली बात से हुई थी, जो बाद में बढ़कर मारपीट में बदल गई। एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत के आधार पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। आरोपित युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version