Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सम्पर्क व संवाद से करें सरकारी योजनाओं की चर्चा – सांसद लल्लू...

सम्पर्क व संवाद से करें सरकारी योजनाओं की चर्चा – सांसद लल्लू सिंह

0

◆ विधानसभा अयोध्या के पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं की हुई बैठक


◆ बूथ प्रबंधन को लेकर आयोजित की गई बैठक


अयोध्या। विधानसभा अयोध्या के महानगर, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग व शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजकों व अन्य पदाधिकारियों की कार्यकर्ता बैठक कौशलपुरी स्थित सुरेन्द्र लॉन में आयोजित की गई। लोक सभा चुनाव में बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह का 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में लोक सभा के संयोजक डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से वृत्त लिया।

बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं व विकास को अयोध्या के हर व्यक्ति ने महसूस किया है। कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क अभियान चलाएं। सम्पर्क व संवाद के जरिए सरकार की योजनाओं की चर्चा करें।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या नगरी है। यहां का अद्वितीय विकास हो रहा है। हम सभी की भी जिम्मेदारी कि देश में सर्वाधिक मतों से अयोध्या के चुनाव में विजय प्राप्त हो।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय अयोध्या चुनाव पर पूरे विश्व की निगाहें लगी है। इस बार जीत बहुत बड़े अंतर से हो इस संकल्प के साथ हम सभी को कार्य करना है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ जीतेंगे तथा चुनाव जीतेंगे। चुनाव जीतने का मूल मंत्र बूथ प्रबंधन है। सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी बूथ स्तर के कार्यकताओं व पन्ना प्रमुख से लगातार सम्पर्क में रहें। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से लगातार जनता से सम्पर्क व सवांद करते रहें।

पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि कमजोर व हारे हुए बूथों पर विशेष सम्पर्क अभियान चलाया जाए। जो बूथ पिछले चुनाव में जीते थे वहां जीत के अंतर को और बढ़ाना है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि पिछले चुनाव से जीत के अंतर और बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाएं।

बैठक में लोक सभा प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, सहसंयोजक ओम प्रकाश सिंह, जिपंअ रोली सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, शक्ति सिंह, विधान सभा प्रभारी अशोक कसौंधन, विधान सभा संयोजक रमापति पाण्डेय, जयनारायण सिंह रिंकू, अनुज दास, विजय गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, आशा गौड़, बसंती सिंह, अशोका द्विवेदी, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्र, गन्ना चेयर मैन दीपेन्द्र सिंह, कांशीराम रावत, लक्ष्मण वर्मा, सूरज सोनकर, विशाल सिंह बाबा, रवि शर्मा, प्रतिमा शुक्ला, बालकृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, वरूण चौधरी, अनुराग त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version