Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को वापस मिले दो लाख रुपये

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को वापस मिले दो लाख रुपये

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते में दो लाख रुपये वापस करा दिए। इससे पहले भी पुलिस 1.99 लाख रुपये वापस करा चुकी है।
आलापुर थाना क्षेत्र के मदारडीह मुसेपुर कलां निवासी पियारी देवी के साथ साइबर ठगी हुई थी। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि अनजाने में एपीके फाइल पर क्लिक कर उसे इंस्टाल कर लिया था। इसके बाद उनके खाते से करीब छह लाख 97 हजार रुपये निकल गए। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। न्यायालय के आदेश के क्रम में सात सितंबर को पीड़िता के खाते में दो लाख रुपये वापस कराए गए। इससे पूर्व 1.99 लाख रुपये भी वापस कराए जा चुके हैं।
रकम वापस मिलने पर पीड़िता और स्वजन ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सहित साइबर थाना पुलिसकर्मी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version