Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बेटी के घर से लौट रहे दंपती पर रास्ते में हमला, तीन...

बेटी के घर से लौट रहे दंपती पर रास्ते में हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में  एक दंपती से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनगांव गांव निवासी असगरी पत्नी मोहम्मद फिरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित समैसा गांव में अपनी बेटी सावरीन के घर मिलने गई थीं। आरोप है कि वहां पड़ोसी जैनुद्दीन पुत्र हमीद, उसकी पत्नी किताबुल तथा खुर्शीद पुत्र मिन्नू ने पुरानी रंजिश को लेकर उनकी बेटी के घर पहुंचकर गाली-गलौज की। इस संबंध में शाहगंज थाने में भी शिकायत दी गई है।

पीड़िता का आरोप है कि 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे जब वह अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थीं, तभी मलुकपुर और बड़ागांव के बीच उसरहवा-डिहवा मार्ग पर उक्त लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में पीड़िता को चोटें आई हैं।

कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version