Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कांग्रेस ध्वज के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय...

कांग्रेस ध्वज के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय अनशन

0

अयोध्या। बीते सोमवार को कांग्रेस के डेलीगेशन के अयोध्या रामलला के दर्शन के दौरान ध्वज के अपमान के विरोध में कांग्रेस जनों ने सिविल लाइन्स गांधी पार्क में एक दिवसीय अनशन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखेलाल तिवारी के साथ श्री राम मंदिर परिसर दो युवकों द्वारा इनसे अभद्रता की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अनशन का नेतृतव कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया।

उपस्थित कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ किया गया अभद्र व्यवहार बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा ऐसे अराजक तत्वों को भगवान सद्बुद्धि दे तथा प्रशासन को इन उपद्रवियों को चिन्हित कर इनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करना चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा अनिल सिंह ने कहा सत्ताधारी दल के भय से प्रशासन अंधा और बहरा हो गया है। सुरक्षा के दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह का घटना होना बहुत ही निंदनीय है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा संविधान ने हर व्यक्ति को अपना धर्म पंथ और पार्टी का अनुकरण करने का अधिकार दिया है। किसी पार्टी के झंडे का इस तरह से अपमान करना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लोकतंत्र में आस्था नहीं है।

इस दौरान प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, बृजेश रावत, विजय पांडे, राहुल मौर्य ,रामकरण कोरी , राजकुमार पाण्डेय, शीतला पाठक ,प्रवीण श्रीवास्तव राजकुमार मौर्य, राम सागर रावत ,तारिक रुदौलवी, करमराज यादव , अनंत राम सिंह,चंचल सोनकर, अब्दुल हकीम ,पप्पू, रमेश मोहन मिश्रा ,प्रेम पांडे ,राजेंद्र रावत ,फ्लवर नकवी , डॉ विनोद गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version