Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राहुल गांधी की फोटो को पुलिस संरक्षण में जलाने का आरोप लगाकर...

राहुल गांधी की फोटो को पुलिस संरक्षण में जलाने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन

0

अयोध्या। राहुल गांधी की फोटो तथा पुतले को पुलिस एवं प्रशासन के संरक्षण में जलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने विरोध प्रर्दशन कर ज्ञापन सौपां। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लिया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा हमारे देश की संसद में विगत दिनों राहुल गांधी द्वारा भाजपा के नकली हिन्दुत्व का पर्दाफाश किया। भ्रष्टाचार सहित नीट 2024 की परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक का मामला उठाकर उनका झूठ चेहरा देश की जनता के सामने उजागर किया गया। अपने झूठ का खुलासा देखकर ये भाजपाई तिलमिला गये कि इन्होंने राहुल गांधी की फोटो को पुलिस एवं प्रशासन के संरक्षण में जलाने की नाकाम कोशिश की। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा पुलिस प्रशासन द्वारा सत्ता पक्ष के लोगों को अपने संरक्षण में रखकर विपक्ष के नेता की फोटो जलाने की यह घटना अत्यन्त निन्दनीय एवं स्वच्छ राजनीति के विपरीत है।

एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला तथा पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी जी ने अग्निवीर का मुद्दा उठाया तो भाजपा सरकार ने संसद में झूठ बोला। जिन परिवारों ने अपने बेटों को देश पर कुर्बान कर दिया। भाजपा झूठ बोलकर उनके बलिदान और शहादत का अपमान कर रही है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा संसद में राहुल गांधी जी ने हिंदुओं को नहीं बल्कि भाजपाइयों को हिंसक कहा था जिसका गलत प्रचार भाजपा द्वारा पूरे देश में किया गया वहीं राहुल गांधी द्वारा सदन में उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों पर भाजपा जवाब देने से कतराती है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, रामसागर रावत, मोहम्मद आरिफ, बसंत मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, चंचल सोनकर, फ्लावर नकवी, मनोज जायसवाल, मुगीश कुरेशी, रामनाथ शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद रावत, उमेश उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, भोला यादव, द्वारिका पांडे, भीम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version