अयोध्या। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को अयोध्या में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 8 अक्टूबर को लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताते हुए निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
गांधी पार्क में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्र हुए। यहां से केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। कचहरी गेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गहमागहमी हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कचहरी परिसर में पहुंच गए और आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ सहित विभिन्न नारे लगाए।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि निर्वाचनआयोगकीनिष्पक्षताऔरजवाबदेहीलोकतांत्रिकव्यवस्थाकीबुनियादहै। आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है और कांग्रेस संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था की रक्षा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ हुई कथित घटना को निंदनीय बताते हुए निर्वाचन आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि 8 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा और राम अवध पासी ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, रमाशंकर तिवारी, रामकिशोर वर्मा, दिलीप गॉड, प्रशांत पांडेय, संतोष तिवारी, राजेंद्र कोरी, तौसीफ खान, इरफान खान, नाजिश फातिमा, नीलम गौतम, कविंद्र साहनी, शैलेंद्र मणि पांडेय, राकेश तिवारी, विजय यादव, बसंत मिश्रा, जय प्रताप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।