◆ हरिग्टनगंज में आयोजित हुई सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता
अयोध्या। प्रतियोगिता हमें सफलता दिलाने में मदद करती है क्योंकि वर्तमान परिवेश प्रतिस्पर्धात्मक है। प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के मन में आत्मविश्वास भाव जाग्रत होता है। किसी छोटे से ऑडिशन में जीतने के बाद बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे वह और भी बड़े मंच का आसानी से सामना कर सकता है। उक्त बातें सासंद लल्लू सिंह ने हैरिंग्टनगंज कम्पोजिट विद्यालय पाराताजपुर में आयोजित सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता के दौरान कही।
उन्होनें आगे कहा कि सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता बच्चों में आत्मविश्वास बढ़े, उन्हे बेहतर मंच मिले इसी उद्देश्य के साथ आयोजित की जा रही है।
