अयोध्या। सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में महानगर प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने मन की बात कार्यक्रम के उपरान्त होने वाली बूथ बैठकों में सामूहिक सहभागिता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ बैठकें केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि इनमें कार्यकर्ताओं के साथ समाज के प्रभावशाली और सक्रिय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ बैठकों में शामिल होने वाले नए लोगों की सूची तैयार की जाए और अगली बैठक में उनसे संपर्क स्थापित कर उनकी सहभागिता निरंतर बनाए रखने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को भी बैठकों में आमंत्रित किया जाए, ताकि सभी सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुन सकें।
उन्होंने प्रत्येक बूथ बैठक में मतदाता सूची का अनिवार्य रूप से वाचन करने और इस बात की समीक्षा करने पर जोर दिया कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित तो नहीं रह गया है। इसके साथ ही रक्तदान, स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक एवं सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता बताई। उन्होंने बूथ समितियों में निष्क्रिय सदस्यों को चिह्नित कर उनकी सूची महानगर पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठनकीमजबूतीबूथस्तरपरकार्यकर्ताओंकीसक्रियता, आपसीसमन्वयऔरजनसहभागितासेतयहोतीहै। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ की बैठकों को नियमित और प्रभावी बनाना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची की समीक्षा, नए लोगों से संपर्क और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता को संगठनात्मक कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री कांशीराम, महामंत्री परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, बालकष्ण वैश्य, हरभजन गौड, रीना द्विवेदी, रवि शर्मा, शशि प्रताप सिंह, शिवम शुक्ला, स्वाती सिंह, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव, सर्वज्ञ सिंह मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, सहित महानगर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।