Home News मंत्रिमंडल तथा सभी दलों के विधायकों सहित सीएम योगी पहुंचे रामलला के...

मंत्रिमंडल तथा सभी दलों के विधायकों सहित सीएम योगी पहुंचे रामलला के दरबार में, सपा ने बनाई दूरी

0

◆ सतीश महाना बोले – सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के प्रत्यक्ष दर्शन करने का मिला सौभाग्य


अयोध्या। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार को सभी विधायकों तथा कैबिनेट के साथ सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। यहां सभी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि समाजवादी पार्टी इस कार्यक्रम से पूरी तरह से दूरी बनाया। दर्शन पूजन के दौरान सभी विधायक व मंत्री भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। सभी कुछ देर तक मंदिर में बैठक कर बैठकर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वीवीआईपी मूमेंट के के कारण आम श्रद्धालुओं का भी ध्यान रखा गया।

विधायक और मंत्रियों का काफिला सुबह 9 बजे 10 लग्जरी बसों से लखनऊ से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। काफिला करीब 11.30 बजे अयोध्या पहुंचा। सीएम योगी एयरपोर्ट से अयोध्या धाम पहुंचे। विधायक और मंत्रियों का काफिले के श्रीरामजन्म भूमि पहुंचा। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जय श्री राम के जय घोष के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उत्साहित जनता ने बुलडोजर पर सवार होकर पुष्पवर्षा की। वहीं बसों पर सवार विधायक, मंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया। इस दौरान विभिन्न लोक कला के कलाकरों द्वारा अलग अलग विधा से लोक नृत्य के जरिये सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। विधायकों और मंत्रियों को गेट नंबर 11 से प्रवेश दिया गया। इसके बाद सभी विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अगुवाई में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद सभी विधायकों और मंत्रियों को प्रसाद भी दिया गया। सभी ने परिसर मंदिर में भोजन भी किया।

दर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था। मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी। मैं उस समय यहां पर आया था। जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था। और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version