◆ सतीश महाना बोले – सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के प्रत्यक्ष दर्शन करने का मिला सौभाग्य
अयोध्या। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार को सभी विधायकों तथा कैबिनेट के साथ सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। यहां सभी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि समाजवादी पार्टी इस कार्यक्रम से पूरी तरह से दूरी बनाया। दर्शन पूजन के दौरान सभी विधायक व मंत्री भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। सभी कुछ देर तक मंदिर में बैठक कर बैठकर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वीवीआईपी मूमेंट के के कारण आम श्रद्धालुओं का भी ध्यान रखा गया।



