Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चम्पत राय ने किया अयोध्या फूड फैक्ट्री का शुभारम्भ

चम्पत राय ने किया अयोध्या फूड फैक्ट्री का शुभारम्भ

0

अयोध्या। कुशमाहा स्थित फत्तेपुर में एचपी गैस एजेंसी के पास अयोध्या फूड फैक्ट्री का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय रहे, जिन्होंने फीता काटकर फैक्ट्री का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अयोध्या फूड फैक्ट्री के प्रोपराइटर रोहन जायसवाल एवं दिनेश कुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि का रामनामा उड़ाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

फैक्ट्री के प्रोपराइटर रोहन जायसवाल ने बताया कि यहां शुद्ध शाकाहारी और स्वादिष्ट व्यंजन दिल्ली के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री से शाकाहारी भोजन की पार्सल सुविधा उपलब्ध है, साथ ही कई ट्रेनों में भी भोजन की पार्सल डिलीवरी की जाती है। इसके अलावा स्कूलों और छोटी पार्टियों के लिए भी भोजन के ऑर्डर लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उचित दर पर शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।

रोहन जायसवाल ने अयोध्यावासियों से अपील की कि वे एक बार अयोध्या फूड फैक्ट्री से ऑनलाइन माध्यमों जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए भोजन ऑर्डर कर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें। कार्यक्रम में आकाश जायसवाल, रौनत जायसवाल, धीरज राजपाल, संतोष जायसवाल सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version