Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण

अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण

0

अम्बेडकर नगर। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित गणेश कृष्ण जेटली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों की जांचोपरांत तैयार किए गए चश्मों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नूर अहमद के साथ दर्जनों पात्र बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया।

चश्मा वितरण के दौरान बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग, जाति और समुदाय की महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बच्चों को आंखों को शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग बताते हुए उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की तथा साफ पानी से आंखों की सफाई कर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।

स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. नूर अहमद ने बच्चों को प्रतिदिन गाजर और चुकंदर की सलाद आहार में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी कार्यक्षमता, शैक्षणिक प्रगति और सामाजिक जीवन में सकारात्मक सुधार हो सके।

इस अवसर पर डॉ. फूल चंद वर्मा, डॉ. सुधा वर्मा, वीपीएम पवन वर्मा, वीसीपीएम शाहिद कमर, नेत्र परीक्षण अधिकारी बाबूराम सहित आरबीएस टीम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version