Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पदुमपुर बाजार में जाम नालियां, सड़क पर जलभराव से कारोबार चौपट

पदुमपुर बाजार में जाम नालियां, सड़क पर जलभराव से कारोबार चौपट

0

आलापुर अम्बेडकर नगर । जहांगीरगंज विकासखंड के पदुमपुर बाजार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। अभियान के तहत साफ-सफाई, नालियों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और जनजागरूकता जैसे कार्य कराए जाने के निर्देश हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में इनका प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।

पदुमपुर बाजार की अधिकांश नालियां लंबे समय से सफाई के अभाव में जाम पड़ी हैं। बारिश के बाद नालियों का पानी सड़क पर फैल गया है, जिससे बाजार में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि संचारी रोगों के फैलने की आशंका को भी रोका जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version