Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हनुमत लला को नवाया शीश, रामलला के दर्शन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

हनुमत लला को नवाया शीश, रामलला के दर्शन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की संगठन की मजबूती व जनकल्याण की कामना

0

अयोध्या। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अयोध्या प्रवास के दौरान आस्था और संगठन के समन्वय का संदेश दिया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर श्रीराम लला के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश की खुशहाली, संगठन की मजबूती तथा जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श सेवा, त्याग और कर्तव्यबोध उनके सार्वजनिक जीवन की प्रेरणा हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान लला के चरणों में शीश नवाकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बजरंगबली से शक्ति, साहस और सेवा भाव की प्रार्थना की। इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रचेतना और संगठनात्मक मूल्यों की जीवंत प्रतीक है। श्रीराम और हनुमान जी के आदर्श समाज को जोड़ने और राष्ट्र को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मूल्यों को आत्मसात कर संगठन और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। दर्शन-पूजन के दौरान प्रदेश महामंत्री संजय राय, एमएलसी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, पार्टी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, चन्द्रभानु पासवान, हर्षवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश ति्रपाठी, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version