Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कोचिंग जा रही छात्रा से दबंगों ने की मारपीट, शिकायत पर  परिजनों...

कोचिंग जा रही छात्रा से दबंगों ने की मारपीट, शिकायत पर  परिजनों से भी किया विवाद

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोचिंग जा रही एक छात्रा को बीच रास्ते में दबंग पड़ोसियों द्वारा रोककर गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने घर के सामने रखे सामान को फेंकते हुए परिजनों से भी मारपीट की।

घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौबे का पूरा बड़ा गांव की है। पीड़िता शर्मिला ने जलालपुर पुलिस को दिए गए लिखित शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे उनकी पुत्री प्रीती कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकल रही थी। इसी दौरान गांव के ही दबंग पड़ोसी अतुल, विपुल, विशाल सहित अन्य लोगों ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रीती ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट से आहत छात्रा किसी तरह घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता के घर के सामने खेत में रखे घरेलू सामान व अन्य वस्तुओं को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया और विरोध करने पर घरवालों के साथ भी मारपीट की।

पीड़िता शर्मिला ने मामले में आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version