Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा की आई सेल सुनियोजित तरीके से अयोध्या वासियों पर कर रही...

भाजपा की आई सेल सुनियोजित तरीके से अयोध्या वासियों पर कर रही है अभद्र टिप्पणियां

0

अयोध्या। कांग्रेस ने अयोध्या वासियों पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों को भाजपा की आई सेल द्वारा किए जाने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल द्वारा सुनियोजित तरीके से अयोध्यावासियों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

नेता द्वय ने कहा कि चुनाव परिणाम के आने के पश्चात जिस तरह फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे जा रहे हैं वह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी को संवैधानिक प्रणाली पर विश्वास नहीं है। जनता के दिए गए जनमत के खिलाफ इस तरह का बयान बाजी उनकी नाजी-वादी सोच को दर्शाता है।

नेताओं ने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा स्थानीय प्रशासन इस प्रकार लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ किया जा रहे बयान बाजी पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है ,जबकि फेसबुक पर सरकार के खिलाफ बात लिखने पर विद्वेष पूर्ण तरीके से यह प्रशासन तुरंत सक्रिय होता है और कार्यवाही करता है। फैजाबाद की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के इसी अहंकार और सामंतवादी सोच के खिलाफ इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को फैजाबाद से जिताया। भारतीय जनता पार्टी के इसी अहंकार और अपमान पर यह जनादेश आया है फिर भगवान श्रीराम के वंशज अयोध्या वासियों को, जिनके पूर्वज भगवान श्रीराम के साथ थे उनका अपमान किये जाने की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुये निन्दा करती है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा हम भगवान श्रीराम के पुजारी हैं और भा.ज.पा. श्रीराम की व्यापारी है“ । और अयोध्या के चुनाव परिणाम से साबित हो गया है कि भारतीय जनतापार्टी की श्रद्धा भगवान श्रीराम में नहीं है बल्कि उनकी श्रद्धा भगवान श्रीराम के नाम का सहारा लेकर सत्ता प्राप्ति में है। और एक वही अयोध्या की हार से भा.ज.पा. भगवान श्रीराम के प्रति अनास्था और अपमान पर उतर आयी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version