अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर भाजपा ने जनसम्पर्क की गति को तीव्र कर दिया है। पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी समाज के विभिन्न वर्गो को कार्यक्रम में आमंत्रित करने को लेकर चलाये जा रहे अभियान में लगे रहे। शनिवार की सुबह भाजपा ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जनसम्पर्क व स्वच्छता अभियान चलाया।
