Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अवध विश्वविद्यालय के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के...

अवध विश्वविद्यालय के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

0

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने ऑल इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित राजीव गांधी हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटी में आयोजित महिला एवं पुरुष वर्ग की इस प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के एथलीट सर्वजीत पटेल ने 20 किलोमीटर वॉक में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

वहीं महिला वर्ग में अनीषा पटेल ने 800 मीटर दौड़ में चौथा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ ही सर्वजीत पटेल और अनीषा पटेल दोनों ने खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

खिलाड़ियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

टीम के साथ टीम मैनेजर डॉ. सतीश चंद्र श्रीवास्तव और कोच नीरज पटेल रहे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह और क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके अलावा वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कुल सचिव विनय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. नीलम पाठक, मुख्य कुलानुशासक प्रो. एस.एस. मिश्रा, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version