Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मकर संक्रांति पर अयोध्या में खिचड़ी भोज व कंबल वितरण, बड़ी संख्या...

मकर संक्रांति पर अयोध्या में खिचड़ी भोज व कंबल वितरण, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

0

अयोध्या। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में हलकारा पुरवा स्थित रघुवर ट्रेडर्स की ओर से प्रथम वर्ष खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने खिचड़ी व दही के लड्डू का प्रसाद ग्रहण किया। रघुवर ट्रेडर्स के प्रोपराइटर वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर यह आयोजन पहली बार किया गया है, जिसे लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने शैलेन्द्र शुक्ला के साथ सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में धीरेंद्र शुक्ला, राजेश यादव, रंजन यादव, लक्ष्मण वर्मा, पार्षद लूलूर यादव, अरविंद यादव सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।



इसी क्रम में श्री बागेश्वर पैलेस ट्रस्ट, अयोध्या की ओर से बूथ नंबर 4 पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर अनिल पांडे, अतुल शुक्ला, सचिन तिवारी, समाजसेवी मिंटू प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



वहीं, मकर संक्रांति के अवसर पर सुमित्रा सेवा संस्थान द्वारा रामपथ मार्ग स्थित बेनीगंज गुप्ता होटल चौराहे पर विशाल खिचड़ी भोज भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी एवं उदय पब्लिक स्कूल के चेयरमैन चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा दोपहर एक बजे से हरि इच्छा तक अनवरत चलता रहा।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता निभाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version