Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सेवा सेतु कैंप में दी गईं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सेवा सेतु कैंप में दी गईं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

0

अयोध्या। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देवकाली मंडल के रीडगंज स्थित मंगल पांडेय वार्ड के कंपोजिट विद्यालय में सेवा सेतु अभियान कैंप का आयोजन किया गया। पार्षद मंगल पांडेय वार्ड एवं पूर्व उपसभापति राजेश कुमार गौड़ के संयोजन में आयोजित कैंप में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।

कैंप का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ। इस अवसर पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य पार्षद एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयोजक राजेश कुमार गौड़ ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। ऐसे आयोजनों से नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है, जिससे उन्हें आवश्यक प्रक्रियाओं को समझने में सहूलियत होती है।

कैंप में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन, परिवहन, वृक्षारोपण और उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। शिक्षा विभाग ने बच्चों की शिक्षा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की शैक्षणिक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की।

कैंप में वार्ड और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। आयोजकों के अनुसार, कई लोगों ने मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उठाया। वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version