Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रामपथ पर खुला मुरली वाला रेस्टोरेंट, किफायती दाम में मिलेंगे कई तरह...

रामपथ पर खुला मुरली वाला रेस्टोरेंट, किफायती दाम में मिलेंगे कई तरह के व्यंजन

0

◆ साकेत महाविद्यालय के सामने हुआ शुभारंभ, सुबह आठ बजे से रात एक बजे तक मिलेगी सुविधा


अयोध्या। शारदीय नवरात्र के अवसर पर अयोध्या के रामपथ रोड पर साकेत महाविद्यालय के सामने मुरली वाला रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ। रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर दुर्गेश पांडेय की माता शुभानमती पांडेय ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रोपराइटर ने अतिथियों का स्वागत किया।

दुर्गेश पांडेय ने बताया कि रेस्टोरेंट का उद्देश्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किफायती दाम पर अच्छा भोजन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी कोशिश है कि लोगों को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले और उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

रेस्टोरेंट में भारतीय, दक्षिण भारतीय और चाइनीज व्यंजनों के साथ विशेष रूप से ‘नानचूर’ उपलब्ध कराने की बात कही गई है। संचालक के अनुसार, यहां भोजन तैयार करने वाले कारीगर उत्तराखंड के हैं, जिन्हें अपने खास स्वाद के लिए जाना जाता है।

रेस्टोरेंट सुबह आठ बजे से रात एक बजे तक खुला रहेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए जोमैटो जैसी ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं के माध्यम से भी भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे लोग घर बैठे भी अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। शुभारंभ के अवसर पर परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version