◆ मंडी सचिव ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन में कब्जा हटाने की दी चेतावनी, स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश
अयोध्या। नाका स्थित नवीन मंडी परिसर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाए गए। मंडी सचिव शिव गोपाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही मंडी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
मंडी सचिव ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि जिन लोगों ने मंडी परिसर में अवैध कब्जा कर रखा है, वे दो दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें। निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मंडी परिसर को अतिक्रमणमुक्त और स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। अभियान में मंडी प्रभारी हर्षवर्धन श्रीवास्तव सहित मंडी समिति की टीम शामिल रही।