Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

0

अम्बेडकर नगर। गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र महानुभावों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद से पुरस्कार के लिए प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 30 सितंबर तक चार प्रतियों में भेजे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और समाजहित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं तथा पुरस्कार के निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं, उनके प्रस्ताव तथ्यात्मक विवरण और अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ उपलब्ध कराए जाएं। प्रस्ताव के साथ संबंधित कार्यों की स्पष्ट आख्या एवं सक्षम अधिकारी की संस्तुति भी अनिवार्य होगी।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के प्रारूप के लिए इच्छुक अभ्यर्थी न्याय सहायक, कलेक्ट्रेट अम्बेडकरनगर से संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर शासन को समयसीमा के भीतर भेजा जाएगा। शासन ने जनपद से 30 सितंबर तक सभी प्रस्ताव चार प्रतियों में उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version