Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तीन वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ का आरोप

तीन वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ का आरोप

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति बच्ची को अपने साथ एक कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। स्थानीय लोगों के अनुसार मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि, इस संबंध में पूछे जाने पर जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। वहीं, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक बयान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version