Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर आरक्षित पद पर सामान्य वर्ग की नियुक्ति का आरोप, आरटीआई से खुलासा...

आरक्षित पद पर सामान्य वर्ग की नियुक्ति का आरोप, आरटीआई से खुलासा होने का दावा

0
ayodhya samachar

आलापुर, अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र के पंडित नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सर्वेपुर निकसपुर में वर्ष 2016 में हुई एक नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव शंकरपुर वर्जी निवासी शशिकांत मिश्रा ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सहित विभिन्न अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता शशिकांत मिश्रा का आरोप है कि विद्यालय की प्रबंध समिति ने वर्ष 2016 में अनिल कुमार मिश्रा की नियुक्ति ऐसे पद पर कर दी, जो पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित था। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति सामान्य वर्ग से हैं, ऐसे में यह नियुक्ति नियमों के विपरीत है। उन्होंने इस नियुक्ति को निरस्त करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शशिकांत मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस मामले से संबंधित जानकारी सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत प्राप्त हुई है। उनका दावा है कि आरटीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर ही उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायती पत्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्य सूचना आयोग, जिलाधिकारी अंबेडकरनगर तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है। उनके अनुसार सभी संबंधित कार्यालयों में शिकायत प्राप्त हो चुकी है।
हालांकि, इस मामले में समाचार लिखे जाने तक विद्यालय प्रबंध समिति अथवा संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version