Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जीएनएम में दाखिले के नाम पर ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश...

जीएनएम में दाखिले के नाम पर ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

◆ छात्रा का दावाफीस लेने के बाद नहीं मिला प्रवेश, शिकायतों पर कार्रवाई होने पर पहुंची न्यायालय


अयोध्या जीएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के नाम पर फीस लेने और बाद में दाखिला न देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने अमानीगंज स्थित एक पैरामेडिकल संस्थान से जुड़े चार नामजद लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सीताकुंड निवासी काजल यादव ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 24 जुलाई 2023 को अमानीगंज स्थित अमर हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में जीएनएम (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। इस दौरान संस्थान की ओर से उनसे ₹10 हजार जमा कराए गए, जिसकी रसीद भी दी गई। पीड़िता का कहना है कि बाद में उन्हें जीएनएम प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश दिलाने का आश्वासन देकर ₹25 हजार और जमा कराए गए। यह राशि रुबल एजुकेशनल ग्रुप के नाम से रसीद जारी कर ली गई, लेकिन इसके बावजूद उनका प्रवेश नहीं कराया गया। आरोप है कि जब भी उन्होंने दाखिले की जानकारी मांगी, उन्हें टालने के साथ ही धमकी भी दी गई।

छात्रा के अनुसार, उन्होंने पहले कोतवाली अयोध्या में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद 27 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की, किंतु वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः न्यायालय की शरण लेने पर कोर्ट के आदेश से कोतवाली नगर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version