Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

0

अयोध्या। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। डॉ. जुबैरी ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनके साथ मारपीट की गई और जानलेवा हमला किया गया।

डॉ. आलिया जुबैरी के मुताबिक, उनके करीबी रिश्तेदार अकबर अली मेजर और उनके भाई फैसल वारसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। उन्होंने इसे सुनियोजित घटना बताते हुए कहा कि अचानक हुए हमले से वह आहत हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी और अभद्रता के बाद हाथापाई होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना के बाद डॉ. जुबैरी न्याय की मांग को लेकर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के आवास पहुंचीं। उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि यदि एक पूर्व राज्यसभा सांसद के साथ इस तरह की घटना हो सकती है तो आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। डॉ. जुबैरी ने कहा कि वह मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष भी शिकायत रखेंगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में कैंट थाने में तहरीर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version