Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जहांगीरगंज ब्लॉक में अखिलेश कुमार गोंड ने संभाला एडीओ पंचायत का कार्यभार

जहांगीरगंज ब्लॉक में अखिलेश कुमार गोंड ने संभाला एडीओ पंचायत का कार्यभार

0
ayodhya samachar

आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खंड जहांगीरगंज में नवागत सहायक खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गोंड ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह स्थानांतरित हुए एडीओ पंचायत योगेंद्रनाथ सिंह के स्थान पर तैनात किए गए हैं।

कार्यभार संभालने के बाद अखिलेश कुमार गोंड ने ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाना, कर्मचारियों से उनके दायित्वों का नियमित निर्वहन कराना तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी।

नवागत एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों को साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी तथा सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version