Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डीएम के निर्देश पर पत्रकार से अभद्रता करने वाले डाक्टर के खिलाफ...

डीएम के निर्देश पर पत्रकार से अभद्रता करने वाले डाक्टर के खिलाफ जांच प्रारंभ

0
ayodhya samachar

◆ सीएमओ ने पत्रकार का दर्ज किया बयान, जांच टीम के सामने नहीं आया आरोपी डाक्टर


अयोध्या। पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनको अपमानित करने के मामले में डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जांच के लिए गठित समिति ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जांच टीम के अध्यक्ष डा. देवेन्द्र कुमार भिटौरिया ने पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र का बयान दर्ज किया।

बताते चलें कि मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम हाउस बनाने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर निर्देश जारी किए गए थे। 29 अप्रैल को समाचार में मेडिकल कालेज प्रशासन का पक्ष लेने के लिए पत्रकार ने मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डा. डीके सिंह को फोन किया था। डाक्टर ने पत्रकार को जानकारी देने के स्थान पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इस मामले की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर पत्रकार ने सोमवार को अपना बयान एवं साक्ष्य सीएमओ को सौंपा। पत्रकार की ओर से आरोपी बनाए गए मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डा. डीके सिंह बुलाने के बाद भी जांच टीम के पास अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे। उन्होंने सीएमओ को बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली। फिलहाल सीएमओ ने डा  डीके सिंह को जांच टीम के सामने अपना पक्ष रखने के लिए दोबारा सूचना भेजी है।  राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज की ओर से पत्रकार की आवाज को दबाने के लिए किए जा रहे प्रयास की जिले के पत्रकारों में निन्दा की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version