Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन...

सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के आजनपारा के निकट दस दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के वेरुका बनगवाडीह गांव निवासी जगदेव यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र ज्ञानप्रकाश यादव अपने मित्र राजन हरिजन के साथ बीते 26 सितंबर को जलालपुर स्थित एक अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने आया था। रात लगभग 12 बजे वापस लौटते समय आजनपारा के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी जलालपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने ज्ञानप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजन हरिजन को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मृतक के पिता ने बताया कि वे घटना के बाद मानसिक सदमे में थे और पुत्र का अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद ही पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version