Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम की अमानवीय कार्यवाही : घर में सो रही थी युवती,...

नगर निगम की अमानवीय कार्यवाही : घर में सो रही थी युवती, टैक्स बकाया होने पर शटर बंद कर किया सील


अयोध्या। कर वसूली के नाम पर नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई ने मानवता और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फतेहगंज रामजानकी मंदिर के सामने स्थित एक मकान-दुकान को टैक्स बकाया होने का हवाला देकर इस कदर आनन-फानन में सील कर दिया गया कि घर के भीतर सो रही एक युवती बाहर तक नहीं निकल सकी। शटर पर सील लगने के बाद वह भीतर ही फंसी रही, जबकि ठंड के मौसम में बुजुर्ग महिला और उसके पुत्र-पुत्री घर के बाहर सड़क पर बैठने को मजबूर हो गए। समाचार लिखें जाने तक लडकी घर में है तथा बाहर से शटर सील है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता सरोज देवी का यह मकान तीन हिस्सेदारों में बंटा है। कुल करीब 90 हजार रुपये टैक्स बकाया बताया जा रहा है, जिसमें से सरोज देवी के हिस्से का लगभग 30 हजार रुपये उन्होंने अपने पट्टीदार को जमा कराने के लिए दे दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बिना समुचित जांच-पड़ताल किए तीन हिस्सेदारों में से केवल सरोज देवी के हिस्से को ही सील कर दिया।



पीड़िता की पुत्री प्रियंका गुप्ता ने निगम कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई के दौरान उनकी बहन घर के भीतर सो रही थी, अचानक हुई कार्यवाही में वह घर से बाहर नहीं निकल पाई। और घर में फंस गई। उन्होंने बताया कि न तो कोई पूर्व नोटिस मिला और न ही मानवीय दृष्टिकोण अपनाया गया। पीड़ित परिवार ने महापौर से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उनके लखनऊ में होने की जानकारी मिली। नगर निगम की इस कठोर और असंवेदनशील कार्रवाई ने कर वसूली की प्रक्रिया और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments