Thursday, June 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरव्यापारियों को जीएसटी प्रावधानों की दी गई जानकारी, स्वैच्छिक कर भुगतान पर...

व्यापारियों को जीएसटी प्रावधानों की दी गई जानकारी, स्वैच्छिक कर भुगतान पर जोर


जलालपुर, अम्बेडकर नगर । राज्य कर विभाग द्वारा ब्लॉक जलालपुर स्थित प्रतिष्ठित डवाकरा हॉल में एक महत्वपूर्ण ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर पशुपति प्रताप सिंह का भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने भव्य बुके भेंटकर हार्दिक स्वागत किया। डिप्टी कमिश्नर  पशुपति प्रताप सिंह ने व्यापारियों को जी एस टी रिटर्न, ई-वे बिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट, भुगतान आदि की जानकारी दी । समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया और विभाग द्वारा व्यापार सुगमता और करदाता हितों के संरक्षण का आश्वासन दिया गया। असिस्टेंट कमिश्नर रविन्द्र कुमार एवं राज्य कर अधिकारी इन्द्र प्रताप सिंह ने भी व्यापारियों के सवालों के संतोषजनक जवाब देकर शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर स्वर्णकार संघ प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न सोनी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल गुप्त, विनोद मेहरोत्रा, मानिक चन्द सोनी, कुलदीप अग्रहरि,राम चन्द्र जायसवाल,दीपचन्द जायसवाल, आदित्य गोयल,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सोनू गौड,राहुल गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, दुर्गेश गुप्ता, रिन्नु गुप्ता, आलोक बाजोरिया,राहुल गुप्ता, तफ़सील अहमद, आत्माराम गुप्ता,मनोज पांडे सहित अनेक व्यापारी बंधु मौजूद रहे। कर विभाग ने अधिक से अधिक पंजीकरण एवं स्वैच्छिक कर भुगतान पर जोर देते हुए एक स्वस्थ कर संस्कृति की नींव रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments